तारुन (अयोध्या): भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चरावा ग्राम पंचायत में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी के 'सेवा, सुशासन और अंत्योदय' के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि भगवान बक्स सिंह ने किया। अभियान की पहली कड़ी में कार्यकर्ताओं ने गाँव में स्वच्छता कार्य कर 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की शुरुआत अपने परिवेश को साफ रखने से होती है। सफाई अभियान के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई: गरीबों को पक्के मकान की सुविधा। मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच। हर घर धुआं मुक्त रसोई।
भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पांडेय और तारुन मंडल अध्यक्ष पति राज वर्मा ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में शंकर दयाल शुक्ला, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, इंद्रेश गिरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम एक उपाध्याय, मुन्ना तिवारी, राम गणेश यादव, शिवाकांत दुबे, किशोर कुमार और अथर्व तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।