मंगलवार, 17 मार्च 2026
आजमगढ़

आजमगढ़: डीजे वैन और बाइक की भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे युवक की मौके पर मौत

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 05:27 बजे
आजमगढ़: डीजे वैन और बाइक की भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे युवक की मौके पर मौत

आजमगढ़ : जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, हाजीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डीजे वैन (पिकअप) और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद डीजे वैन चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डीजे वैन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें