मंगलवार, 17 मार्च 2026
बागपत

बागपत के सिसाना में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुआ आशियाना

By Uttar World Desk

04 मा, 2026 | 05:19 बजे
बागपत के सिसाना में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुआ आशियाना

बागपत: जिले के सिसाना गांव में मंगलवार को एक परिवार पर कुदरत का कहर बरपा। कोतवाली बागपत क्षेत्र के अंतर्गत सिसाना गांव में जीत नामक व्यक्ति के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर का सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया, जिससे परिवार अब खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर से अचानक धुआं निकलते देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर दौड़े। लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइपों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर की गई कोशिशों से ही आग आसपास के अन्य मकानों तक नहीं फैल पाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बागपत पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

पीड़ित परिवार सदमे की स्थिति में है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं, जो बार-बार ऐसी घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर तारों को तुरंत बदलवाया जाए और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें