मंगलवार, 17 मार्च 2026
बहराइच

कतर्नियाघाट के जंगलों को आग से बचाएगी 'स्पेशल सेल': वन विभाग ने जारी किया 24 घंटे वाला हेल्पलाइन नंबर

By Uttar World Desk

29 जन, 2026 | 07:06 बजे
कतर्नियाघाट के जंगलों को आग से बचाएगी 'स्पेशल सेल': वन विभाग ने जारी किया 24 घंटे वाला हेल्पलाइन नंबर

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में आगामी 'अग्निकाल 2026' (15 फरवरी से 30 जून) को देखते हुए वन विभाग हाई अलर्ट पर है। वनों और वन्य जीवों को आग की विनाशकारी घटनाओं से बचाने के लिए प्रभाग कार्यालय में एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सूरज ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा, ताकि आग की सूचना मिलते ही तुरंत रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा जा सके।

डीएफओ ने वन्य जीव प्रेमियों, पर्यटकों और जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से विशेष अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में वन विभाग के 'कान और आंख' बनें। यदि कहीं भी धुंआ या आग दिखाई दे, तो तुरंत कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05252-232498 या डीएफओ कतर्नियाघाट के सीयूजी नंबर 7839435102 पर सूचना दें। समय पर मिली एक जानकारी न केवल बेशकीमती पेड़ों को राख होने से बचा सकती है, बल्कि जंगल में रहने वाले बाघ, गैंडे और हाथियों जैसे दुर्लभ जीवों की जान भी सुरक्षित कर सकती है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें