मंगलवार, 17 मार्च 2026
बहराइच

बहराइच : शहीदों के सम्मान में कल थम जाएगा पूरा जिला: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर दी जाएगी श्रद्धांजलि

By Uttar World Desk

29 जन, 2026 | 07:01 बजे
बहराइच : शहीदों के सम्मान में कल थम जाएगा पूरा जिला: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर दी जाएगी श्रद्धांजलि

बहराइच | भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में कल, 30 जनवरी 2026 को पूरे जनपद में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में कल पूर्वाहन 11:00 बजे दो मिनट का सामूहिक मौन धारण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDMs) को शासन के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं।

इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बलिदान से रूबरू कराना है। कल ठीक 11 बजे सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कामकाज रोककर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे जहाँ भी हों, कल 11 बजे दो मिनट के लिए मौन रहकर देश की आजादी के लिए मर-मिटने वाले नायकों को याद करें।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें