मंगलवार, 17 मार्च 2026
बहराइच

बहराइच में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात में छापेमारी कर जेसीबी समेत छह वाहन जब्त

By Uttar World Desk

28 जन, 2026 | 03:06 बजे
बहराइच में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात में छापेमारी कर जेसीबी समेत छह वाहन जब्त

बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महसी तहसील के टेंडवा बसंतपुर गांव में बिना परमिट बड़े पैमाने पर हो रहे बालू खनन की सूचना पर देर रात प्रशासनिक और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन में लगे एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि मौके पर मौजूद खनन से जुड़े लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी महसी आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर नारायणदत्त मिश्रा और जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनन कराया जा रहा था। टीम को देखते ही खनन में शामिल लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल हो रहे सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को देहात कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। वहीं उप जिलाधिकारी महसी ने कहा कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें