बहराइच (यूपी हलचल): उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बहराइच के उत्थान ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश भरतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने जनप्रतिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जिले के विकास को नई रफ्तार मिली।
करोड़ों की परियोजनाओं की मिली सौगात स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर जनपद को करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उपहार मिला:
-
लोकार्पण: बहराइच, महसी, बलहा, नानपारा और पयागपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 100 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
-
शिलान्यास: इसी प्रकार, इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिससे भविष्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
शूटिंग में जनपद का नाम रोशन करने वाले वीर सम्मानित समारोह में उन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेल के मैदान में बहराइच का झंडा बुलंद किया है:
-
सुरेश्वर सिंह (विधायक महसी): 48वीं यूपी राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित।
-
अखंड प्रताप सिंह और अरुणेंद्र प्रताप सिंह: राइफल प्रोन और क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान।
-
नेशनल शूटर: भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग के लिए चयनित गगनदीप सिंह, मनमोहन सिंह और भूपेंद्र प्रताप सिंह को भी मंच पर सराहा गया।
समाज की 'शक्ति' का सम्मान सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली हस्तियों को भी मंच मिला:
-
शिक्षा व सेवा: डॉ. कृति चौरसिया, इंद्रराज सिंह और अर्चना सिंह को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
-
महिला सशक्तिकरण: महिला आरक्षी अंतिमा सिंह, प्रियंका राठौर और चांदनी यादव को उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
-
उद्यमिता: काला नमक चावल, हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं (सरिता मिश्रा, संगीता, रीता आदि) को सम्मान मिला।
युवाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को 10-10 लाख और 5-5 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए। साथ ही, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जियों और टोकरी बुनने वाले शिल्पकारों को टूल किट प्रदान की गई ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि मा. अध्यक्ष भरतेंदु नाट्य अकादमी डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ फीता खोलकर तथा खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर समारोह का उद्धाटन किया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के साथ सरस मेेले में विभिन्न विभागों व स्वैच्छिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं व महिला समहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।