मंगलवार, 17 मार्च 2026
बहराइच

बहराइच: जिला पंचायत की सामान्य बैठक संपन्न, वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों और बजट को मिली मंजूरी

By Uttar World Desk

28 फ़र, 2026 | 10:22 बजे
बहराइच: जिला पंचायत की सामान्य बैठक संपन्न, वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों और बजट को मिली मंजूरी

बहराइच: विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं और बजट पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के मुख्य निर्णय और एजेंडे:

बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों और अधिकारियों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक अनुपूरक कार्ययोजना और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत विकास योजना को मंजूरी दी गई। वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2026-27 का मूल बजट अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत की संपत्ति एवं करों की प्रस्तावित सूची को भी हरी झंडी मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में खनिज परिवहन शुल्क वसूली के लिए नया मॉडल और व्यवसायियों को विनियमित करने हेतु संशोधित उपविधि (बाय-लॉज) तैयार की गई। जनपद के लिए मनरेगा के तहत वर्ष 2026-27 के श्रम बजट को भी अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत के अकेन्दीय संक्राम्य संवर्ग के पदों पर पदोन्नति का अनुमोदन भी किया गया।

अध्यक्ष का आह्वान: 'टीम भावना से बनेगा अग्रणी जनपद'

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सदस्यों द्वारा बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से 'टीम भावना' के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि बहराइच को आकांक्षात्मक जनपदों की सूची से निकालकर प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाया जा सके।

प्रमुख उपस्थिति:

बैठक में कैसरगंज विधायक श्री आनन्द यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री करणवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री देवेन्द्र पाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र बहादुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें