बहराइच। पारले चीनी मिल के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने कोठवल कलां में आयोजित एक बैठक के दौरान किसानों से गन्ना बुवाई के लिए वर्तमान मौसम को सबसे उपयुक्त बताते हुए तत्काल खाली खेतों में बुवाई शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन देरी करने पर किसानों को समस्या हो सकती है। राठी ने किसानों को स्वीकृत गन्ना प्रजातियां लगाने की सलाह देते हुए सामान्य भूमि के लिए 15023, 0118, 14201, 13235, 16202, 18231 और जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए 94184, 15466, 98014 प्रजातियों का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अस्वीकृत प्रजातियां जैसे 05191, 9302 और 0233 कदापि न लगाएं, क्योंकि अगले वर्ष कंपनी इनका सर्वे और खरीद नहीं करेगी। बेहतर पैदावार के लिए उन्होंने खेत तैयार करते समय ट्राइकोडर्मा और जैविक खाद का उपयोग करने, पंक्ति से पंक्ति की दूरी 4 फीट रखने और केवल शोधित बीज का उपयोग करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पेराई सत्र के लिए ताजा और साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने तथा पर्ची संदेश के अनुसार ही मिल में गन्ना लाने का आग्रह किया। इस बैठक में दीपक श्रीवास्तव, शरीफ अंसारी सहित कुंवर संत पाल सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मुन्ना शाहू, मुन्ना सिंह, संदीप सिंह और अन्य कई किसान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मंगलवार, 17 मार्च 2026
बहराइच
गन्ना बुवाई का सुनहरा मौका: पारले चीनी मिल ने किसानों के लिए जारी की जरूरी एडवाइजरी
Uttar World News on Facebook
खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।
अभी Like करें