गुरूवार, 09 अप्रैल 2026
balrampur
बालरामपुर

बलरामपुर: सस्ते माल ढुलाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गोंडा और सादुल्लानगर के दो शातिर गिरफ्तार

By Uttar World Desk

09 अप्र, 2026 | 05:53 बजे
बलरामपुर: सस्ते माल ढुलाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गोंडा और सादुल्लानगर के दो शातिर गिरफ्तार

बलरामपुर: सादुल्लानगर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट सेवा के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार हरियाणा तक जुड़े हुए हैं और उनके बैंक खातों में लाखों के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर देवा तिवारी (निवासी सादुल्लानगर, बलरामपुर) और दीपक कुमार शुक्ला (निवासी मनकापुर, गोंडा) को संकटा चौराहा से दबोचा। इनके पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन। 5 कूटरचित (Fake) दस्तावेज बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं ये लोग फर्जी आईडी बनाकर खुद को ट्रांसपोर्टर बताते थे। कम दरों पर माल ढुलाई का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। एडवांस राशि अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाते थे और पैसा आते ही एटीएम या चेक के जरिए निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे। 

जांच में पुलिस को अब तक 10 बैंक खाते मिले हैं, जिनसे 11 साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी हुई हैं। एक ही खाते में करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन आरोपियों पर हरियाणा में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Uttar World से जुड़ें

Like Page