मंगलवार, 17 मार्च 2026
बाराबंकी

बाराबंकी: रात के अंधेरे में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा प्रशासन

By Uttar World Desk

10 फ़र, 2026 | 12:36 बजे
बाराबंकी: रात के अंधेरे में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा प्रशासन

बाराबंकी | जनपद के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गानपुर गांव में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के चमरही मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारे के पास अचानक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की गतिविधि शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों द्वारा गुरुद्वारे के समीप बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था। रात के सन्नाटे में शुरू हुई इस हलचल ने ग्रामीणों का ध्यान खींचा। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।

ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम को रुकवाया।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। राजस्व विभाग की टीम जमीन के कागजात और प्रतिमा स्थापना की अनुमति की जांच कर रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें