शनिवार, 04 अप्रैल 2026
barabanki
बाराबंकी

बाराबंकी हाईवे पर गैस टैंकर लीक 18 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात, हजारों यात्री रहे परेशान

By Uttar World Desk

03 अप्र, 2026 | 11:15 बजे
बाराबंकी हाईवे पर गैस टैंकर लीक 18 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात, हजारों यात्री रहे परेशान

बाराबंकी के नगर कोतवाली अंतर्गत असैनी मोड़ के पास बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मथुरा से नेपाल जा रहे एक एलपीजी गैस टैंकर के वाल्व से अचानक भारी रिसाव शुरू हो गया। 17 टन गैस से लदे इस टैंकर में हुए लीकेज के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन को तुरंत लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे की दोनों लेनों को बंद करना पड़ा। इस घटना की वजह से हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे हजारों यात्री और कई एम्बुलेंस रात भर फंसी रहीं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला, लेकिन गैस का प्रेशर इतना अधिक था कि शुरुआती प्रयास विफल रहे। इसके बाद लखनऊ के बंथरा और शाहजहांपुर से आई विशेष तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली काट दी और दुकानों को भी बंद करा दिया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे, जब टैंकर से गैस को सुरक्षित दूसरे टैंकर में ट्रांसफर कर लिया गया, तब जाकर हाईवे पर यातायात दोबारा सामान्य हो सका।

Uttar World से जुड़ें

Like Page