मुंबई। समाचार एजेंसी ANI के साथ एक विशेष इन्टरविव में गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने करण जौहर और उनकी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। गोविंदा के मुताबिक, फिल्म का प्लॉट—जिसमें एक पति, उसकी पत्नी और एक गर्लफ्रेंड की कहानी दिखाई गई है—उनके अपने जीवन के उन पहलुओं को छूता है जिन्हें सार्वजनिक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
गोविंदा ने कहा, "किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी... शायद गोविंदा नाम मेरा... मुझे लगता है कि यह करण जौहर की थी।
फिल्म की कहानी (विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी अभिनीत) एक जटिल त्रिकोण पर आधारित है। गोविंदा का मानना है कि यह उनके और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के रिश्तों और अफवाहों को 'जबरदस्ती' फिल्म में ठूंसने की कोशिश है।
'राजनीकांत ट्रीटमेंट' की चेतावनी: सबसे ज्यादा चर्चा गोविंदा के उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने कहा, "अगर कभी हमारे रास्ते टकराए, तो मैं उन्हें सार्वजनिक रूप से 'रजनीकांत ट्रीटमेंट' दूंगा। मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता।
"यह विवाद तब और गरमा गया जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में 'मिस मालिनी' को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा पर बेवफाई (infidelity) के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज की संघर्ष करने वाली लड़कियां 'शुगर डैडी' की तलाश में रहती हैं और विवाहित अभिनेताओं को फंसाती हैं। गोविंदा ने इन आरोपों को एक सोची-समझी साजिश बताया है।
धर्मा प्रोडक्शंस या करण जौहर की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर बंटे हुए हैं कि क्या वास्तव में फिल्म का गोविंदा के जीवन से कोई संबंध है या यह महज एक संयोग है।