रविवार, 22 मार्च 2026
बॉलीवुड

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का विनाशक अवतार, 3 दिन में 400 करोड़ पार कर रचा इतिहास

By Uttar World Desk

22 मा, 2026 | 01:31 बजे
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का विनाशक अवतार, 3 दिन में 400 करोड़ पार कर रचा इतिहास

मुंबई : बॉलीवुड के पॉवरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह की लेटेस्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रिलीज के महज तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने जो छलांग लगाई है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स के भी होश उड़ा दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है, वहीं भारत में यह 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के करीब है।

फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी थी, लेकिन रविवार यानी तीसरे दिन को देश भर के सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लटक गए। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषाओ को मिलाकर 3 दिनों में लगभग 280-300 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीँ  भारत के बाहर USA, UAE, UK में भी रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्लोबल लेवल पर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

रणवीर सिंह का 'रिवेंज' अवतार: क्यों पागल हो रहे हैं फैंस?

'धुरंधर 2' की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ रणवीर सिंह का वह इंटेंस लुक और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। फिल्म में रणवीर का 'रिवेंज' मोड फैंस को 'खली बली' और 'अलाउद्दीन खिलजी' की याद दिला रहा है, लेकिन इस बार एक्शन का लेवल इंटरनेशनल है। फिल्म के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर को हॉलीवुड स्तर का बताया जा रहा है। फिल्म में हीरो और विलेन के बीच का जो टकराव दिखाया गया है, उसने दर्शकों को कुर्सियों से बांधे रखा है।

बॉक्स ऑफिस पर टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के शुरुआती आंकड़ों को भी कड़ी टक्कर दी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की रफ्तार यही रही, तो यह इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ेगी। शुक्रवार पहले दिन को  85 करोड़,  शनिवार दुसरे दिन को 120 करोड़, रविवार तीसरे दिन को  195 करोड़ पार कर गया जो कुल मिलाकर ₹400 करोड़ का रिकॉर्ड पार हो गया

X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर #Dhurandhar और #RanveerSingh लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। दर्शक रणवीर सिंह को 'इंडियन सिनेमा का असली धुरंधर' बता रहे हैं। फिल्म के डायलॉग्स पर थिएटर में सीटियां और तालियां बज रही हैं, खासकर इंटरवल ब्लॉक और क्लाइमेक्स फाइट सीन पर।

क्या मंडे टेस्ट में पास होगी फिल्म?

फिल्म के लिए असली चुनौती सोमवार का होगा। हालांकि, एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट बता रही है कि मंडे को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50% से ऊपर रहने वाली है। अगर ऐसा होता है, तो 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास लिख देगी।

उत्तरवर्ल्ड एंटरटेनमेंट डेस्क (uttarworld.com) फिल्मी दुनिया की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें