मंगलवार, 17 मार्च 2026
बॉलीवुड

'धुरंधर' एंटी-पायरेसी केस: जियो स्टूडियोज ने मद्रास हाई कोर्ट से वापस लिया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

By Uttar World Desk

21 फ़र, 2026 | 03:25 बजे
'धुरंधर' एंटी-पायरेसी केस: जियो स्टूडियोज ने मद्रास हाई कोर्ट से वापस लिया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

चेन्नई/मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की रिलीज से पहले सुरक्षा के लिए रिलायंस के जियो स्टूडियोज द्वारा दायर किया गया एंटी-पायरेसी केस अब आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस सेंथिलकुमार राममूर्ति ने जियो स्टूडियोज की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस केस को वापस लेने (Withdraw) की मंजूरी दे दी है।

जियो स्टूडियोज ने फिल्म की रिलीज से पहले पायरेसी के खतरे को देखते हुए मद्रास हाई कोर्ट में एक कमर्शियल सूट (Reliance Industries Limited vs BSNL) दायर किया था। इसका उद्देश्य यह था कि फिल्म के अवैध ऑनलाइन सर्कुलेशन और केबल प्रसारण पर स्थायी रोक लगाई जा सके। BSNL, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और टाटा कम्युनिकेशंस जैसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया जाए कि वे पायरेटेड फिल्में दिखाने वाली वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक करें। केबल ऑपरेटरों को फिल्म के अवैध प्रसारण से रोका जा सके।

18 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान रिलायंस के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि उन्हें अपने क्लाइंट (जियो स्टूडियोज) से इस कार्यवाही को बंद करने के निर्देश मिले हैं। कोर्ट ने बिना किसी अतिरिक्त खर्च (Costs) के इस केस और इससे जुड़ी अंतरिम याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इसे वापस लेने का कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की सफल थिएटर रिलीज और डिजिटल अधिकारों के सुरक्षित होने के बाद अब इस मुकदमे की आवश्यकता नहीं रह गई थी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज सितारे हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें