मंगलवार, 17 मार्च 2026
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा: "मैंने बॉलीवुड छोड़ा नहीं, बल्कि मुझे किनारे किया गया," हॉलीवुड जाने के पीछे की बताई असली सच्चाई

By Uttar World Desk

21 फ़र, 2026 | 03:05 बजे
प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा: "मैंने बॉलीवुड छोड़ा नहीं, बल्कि मुझे किनारे किया गया," हॉलीवुड जाने के पीछे की बताई असली सच्चाई

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सालों बाद उस रहस्य से पर्दा उठाया है कि उन्होंने अपने करियर के शिखर पर रहते हुए बॉलीवुड से दूरी क्यों बनाई थी। प्रियंका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे कभी भी हिंदी सिनेमा छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उस समय के माहौल और कुछ 'क्रेजी' कारणों ने उन्हें हॉलीवुड की ओर रुख करने के लिए मजबूर किया।

"मैं खुद को सीमित महसूस कर रही थी"

प्रियंका ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में काम करते समय उन्हें कई वजहों से सीमित (Limited) महसूस कराया जा रहा था। उन्होंने कहा, "मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे फिल्मों में नहीं ले रहे थे। मुझे राजनीति और लोगों के साथ डील करना नहीं आता, इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।" प्रियंका ने बताया कि इसी दौरान उन्हें म्यूजिक के जरिए अमेरिका जाने का रास्ता मिला, जिसे उन्होंने एक नई शुरुआत के तौर पर देखा।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच संतुलन

प्रियंका ने साफ किया कि वे दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी भारतीय फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं इस समय वाराणसी (Varanasi) की शूटिंग के लिए भारत वापस आकर बहुत खुश हूँ। मैं कभी भी भारत और हॉलीवुड के बीच चुनाव नहीं करना चाहती। मुझे गर्व है कि मैं दोनों दुनियाओं को बखूबी संभाल रही हूँ।"

आगामी धमाका: 'The Bluff' और 'Varanasi'

प्रियंका के फैंस के लिए आने वाले दिन रोमांचक होने वाले हैं  प्रियंका की यह हॉलीवुड फिल्म 25 फरवरी 2026 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें वे एक 'समुद्री डाकू' (Pirate) के अवतार में नजर आएंगी। दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली की इस मेगा-बजट फिल्म के साथ प्रियंका भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज हो सकती है। प्रियंका ने यह भी साझा किया कि राजामौली के साथ काम करना उनके करियर के लिए एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें