मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
etah
एटा

एटा के सभापुर गांव में सनसनी: खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

By Uttar World Desk

07 अप्र, 2026 | 12:46 बजे
एटा के सभापुर गांव में सनसनी: खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

एटा: जनपद के थाना निधौली कलां क्षेत्र अंतर्गत सभापुर गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा। खेत में शव मिलने की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने शव होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Uttar World से जुड़ें

Like Page