मंगलवार, 17 मार्च 2026
इटावा

इटावा: कानपुर-आगरा हाईवे पर दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत, धमाके के साथ मची चीख-पुकार, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल

By Uttar World Desk

17 मा, 2026 | 05:54 बजे
इटावा: कानपुर-आगरा हाईवे पर दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत, धमाके के साथ मची चीख-पुकार, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा ओवरब्रिज के पास दो रोडवेज बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में बस चालक समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल उठे।

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर की ओर से इटावा आ रही फजलगंज डिपो की बस आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही औरैया डिपो की तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। झटके के कारण बस में सवार यात्री अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आगे वाली बस का चालक वाहन को करीब 300 मीटर दूर ले जाकर सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।

घायलों की सूची और उपचार: हादसे में सचिन (मुरादगंज), अंबिका (फतेह महमूद खां), देशदीप (महेवा), अमित (कानपुर देहात), राजसिंह (चकरनगर) और अनिल कुमार (महेरा चुंगी) घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें