मंगलवार, 17 मार्च 2026
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा 3 की मौत

By Uttar World Desk

15 फ़र, 2026 | 09:30 बजे
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा 3 की मौत

फर्रुखाबाद: बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी ट्रक ने आल्टो कार को रौंदा; बच्चे समेत 3 की मौत, कोहराम

कादरीगेट (फर्रुखाबाद): फर्रुखाबाद में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरेली हाईवे पर कादरीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भाऊपुर खुर्द के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम (मिनी ट्रक) ने आल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

कार को काटकर निकाले गए घायल:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा शारदा कोल्डस्टोरेज के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही मलबे में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला।

अस्पताल में तोड़ा दम:

सभी घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, एक अन्य घायल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम: हादसे के बाद बरेली हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अब फरार डीसीएम चालक की तलाश कर रही है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें