मंगलवार, 17 मार्च 2026
नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सामूहिक खुदकुशी की कोशिश: पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर

By Uttar World Desk

29 जन, 2026 | 06:23 बजे
ग्रेटर नोएडा में सामूहिक खुदकुशी की कोशिश: पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में पति और पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि उनके तीन मासूम बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे 'पारिवारिक कलह' और आपसी विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर वह कौन सी गंभीर वजह थी, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की पूरी गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें