मंगलवार, 17 मार्च 2026
नोएडा

क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी में नोएडा पुलिस ने जॉब सिंडिकेट का किया भंडाफोड़ 6 गिरफ्तार

By Uttar World Desk

10 मा, 2026 | 11:23 बजे
क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी में नोएडा पुलिस ने जॉब सिंडिकेट का किया भंडाफोड़ 6 गिरफ्तार

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को विदेश में क्रूज शिप पर मोटी सैलरी का झांसा देकर ठगने वाले एक बड़े गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-63 थाना क्षेत्र से इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अब तक सैकड़ों युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग बाकायदा एक ऑफिस बनाकर 'जॉब कंसल्टेंसी' के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था। ये लोग सोशल मीडिया और जॉब पोर्टल्स के जरिए युवाओं का डेटा निकालते थे और उन्हें सिंगापुर, दुबई और अन्य देशों के क्रूज शिप पर 'होटल मैनेजमेंट' और 'डेक कैडेट' की नौकरी दिलाने का ऑफर देते थे।

युवाओं को विश्वास दिलाने के लिए नामी क्रूज कंपनियों के जाली ऑफर लेटर दिए जाते थे। रजिस्ट्रेशन, मेडिकल और वीजा के नाम पर हर उम्मीदवार से 1 लाख से 5 लाख रुपये तक वसूले जाते थे। पैसे ऐंठने के बाद ये लोग अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते थे और ऑफिस बदल देते थे।

नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को दबोच लिया है। इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट, जाली दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

नोएडा पुलिस का अलर्ट: "किसी भी कंपनी में पैसा देने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच जरूर करें। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कोई भी कंपनी आपसे सीधे बड़े अमाउंट की डिमांड करे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।"

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें