मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
gonda
गोंडा

गोंडा में अखिलेश यादव का बड़ा दांव: बोले- 'सपा सरकार बनी तो वर्ल्ड क्लास स्टेडियम और खेलों के लिए देंगे 200 करोड़'

By Uttar World Desk

07 अप्र, 2026 | 12:25 बजे
गोंडा में अखिलेश यादव का बड़ा दांव: बोले- 'सपा सरकार बनी तो वर्ल्ड क्लास स्टेडियम और खेलों के लिए देंगे 200 करोड़'

गोंडा: जनपद में आयोजित टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट (GPL) के दौरान उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे गोंडा के युवाओं से जुड़े। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि गोंडा के खेल जगत के लिए बड़े वादों की झड़ी भी लगा दी।

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए 200 करोड़ का 'कॉरपस फंड'

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट और अन्य खेलों के प्रति जबरदस्त रुचि है, लेकिन संसाधनों के अभाव में प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर टेनिस क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का कॉरपस फंड बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोंडा के नौजवानों को वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टेडियम की सौगात दी जाएगी।

गोंडा में नाइट टूर्नामेंट की सराहना

सपा सुप्रीमो ने गोंडा में रात के समय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति क्रेज बढ़ा है। उन्होंने आयोजक मतीन सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी और पूरी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए मुबारकबाद दी।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

इस वर्चुअल संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, सूरज सिंह, और आश्रय गुप्ता समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव की उपस्थिति में केक काटकर टूर्नामेंट की खुशियां मनाई गईं।

Uttar World से जुड़ें

Like Page