मंगलवार, 17 मार्च 2026
गोरखपुर

गोरखपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 बुजुर्गों ने खोई आंखों की रोशनी, अस्पताल सील

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 02:48 बजे
गोरखपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 बुजुर्गों ने खोई आंखों की रोशनी, अस्पताल सील

गोरखपुर : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सिकरीगंज स्थित 'न्यू राजेश हाइटेक हॉस्पिटल' में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना कई बुजुर्गों के लिए भारी पड़ गया। 1 फरवरी को अस्पताल में आयोजित एक आई कैंप के दौरान लगभग 30 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के मात्र 24 घंटे के भीतर ही कई मरीजों की आंखों में मवाद आने लगा और भीषण संक्रमण (इंफेक्शन) फैल गया। इस लापरवाही के कारण 9 मरीजों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई, जबकि कुछ मरीजों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उनकी आंखें निकालनी पड़ीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के आदेश पर अस्पताल के नेत्र विभाग को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। शुरूआती जांच में ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। पीड़ितों के परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें