मंगलवार, 17 मार्च 2026
गोरखपुर

गोरखपुर में बारात में हर्ष फायरिंग बनी काल, डीजे ऑपरेटर के सिर में लगी गोली, मौके पर मौत

By Uttar World Desk

15 फ़र, 2026 | 04:50 बजे
गोरखपुर में बारात में हर्ष फायरिंग बनी काल, डीजे ऑपरेटर के सिर में लगी गोली, मौके पर मौत

गगहा (गोरखपुर) | गगहा इलाके के गुरु कृपा मैरिज हॉल के पास रविवार को बारात में हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के पास जैसे ही बारात पहुंची, जश्न में चल रही पिस्टल की तीसरी गोली सीधे डीजे ऑपरेटर छोटू (18 वर्ष) के सिर में जा लगी।

गोली लगते ही छोटू मौके पर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू गोला थाना क्षेत्र के गौशाला गांव का रहने वाला था और शादी में डीजे बजाने आया था।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कई बाराती मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें