हापुड़ : जिले के पिलखुवा क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी ही पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।