मंगलवार, 17 मार्च 2026
हॉलीवुड

Kate Hudson का बड़ा खुलासा: हॉलीवुड करियर में सिर्फ इस एक बात का है पछतावा, 25 साल बाद फिर ऑस्कर की रेस में!

By Uttar World Desk

18 फ़र, 2026 | 09:51 बजे
Kate Hudson का बड़ा खुलासा: हॉलीवुड करियर में सिर्फ इस एक बात का है पछतावा, 25 साल बाद फिर ऑस्कर की रेस में!

लॉस एंजिल्स: अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट फेमस' (Almost Famous) से रातों-रात स्टार बनीं हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'Song Sung Blue' के लिए मिल रहे ऑस्कर नॉमिनेशन की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में केट ने अपने लंबे करियर पर पीछे मुड़कर देखा और बताया कि अगर उन्हें मौका मिले, तो वो अपने करियर में सिर्फ एक चीज़ अलग करना चाहेंगी।

केट हडसन ने बताया कि उनका दिल हमेशा से संगीत (Music) में बसता था, लेकिन जब वो अपने 30 के दशक में थीं, तो उन्हें इंडस्ट्री के लोगों ने यह कहकर डरा दिया था कि "म्यूजिक करियर शुरू करने के लिए अब तुम्हारी उम्र बहुत ज्यादा हो गई है।" केट को आज इसी बात का पछतावा है कि उन्होंने दूसरों की बातों में आकर अपने संगीत के सपने को सालों तक दबाए रखा।

केट ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि उन्होंने कई 'रोमांटिक कॉमेडी' (Rom-Com) फिल्में सिर्फ इसलिए कीं क्योंकि उन्हें पैसों की ज़रूरत थी और एक सिंगल मदर होने के नाते उन्हें अपने बच्चों के लिए स्टेबिलिटी चाहिए थी।



कोविड के दौरान उन्होंने फैसला किया कि वो बिना डरे अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च करेंगी और 2024 में उनका एल्बम 'Glorious' हिट रहा।

केट को 2001 में पहला ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था और अब पूरे 25 साल बाद 2026 में उन्हें फिल्म 'Song Sung Blue' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' की श्रेणी में दोबारा नॉमिनेट किया गया है।

केट का कहना है कि यह उनके करियर का एक नया और साहसी अध्याय (New Chapter) है जहाँ वो अब केवल वही काम कर रही हैं जो उन्हें ख़ुशी देता है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें