हॉलीवुड डेस्क: अगर आप 90 के दशक के उन फैंस में से हैं जिन्होंने रिक ओ'कोनेल (Rick O'Connell) के साहसिक कारनामों को देखकर बचपन बिताया है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूनिवर्सल पिक्चर्स (Universal Pictures) ने आधिकारिक तौर पर 'The Mummy 4' की घोषणा कर दी है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
कब रिलीज होगी 'The Mummy 4'? ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 19 मई, 2028 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यूनिवर्सल ने 11 फरवरी 2026 को इस खबर की पुष्टि की। लगभग 20 साल बाद फैंस को फिर से रेगिस्तान की रेत और प्राचीन श्रापों के बीच खतरनाक रोमांच देखने को मिलेगा।
ब्रेंडन फ्रेजर और रशेल वाइज़ की होगी 'घर वापसी' इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार कास्ट है। ऑस्कर विजेता अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर (Brendan Fraser) और रशेल वाइज़ (Rachel Weisz) अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं—रिक ओ'कोनेल और एवलिन कार्नाहन—को दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह साल 2001 में आई 'The Mummy Returns' के बाद पहली बार होगा जब यह जोड़ी पर्दे पर एक साथ लौटेगी।
कौन होगा निर्देशक? फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मैट बेटिनेली-ओल्पिन और टायलर गिलेट (रेडियो साइलेंस) को सौंपी गई है, जो 'Scream VI' और 'Abigail' जैसी हिट हॉरर फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पटकथा (Screenplay) डेविड कोगेशाल ने लिखी है।
पुराने जादू को वापस लाने की तैयारी साल 2017 में टॉम क्रूज के साथ किए गए रीबूट की विफलता के बाद, यूनिवर्सल पिक्चर्स अब उसी पुराने 'स्वैसबकलिंग' जादू को वापस लाना चाहता है जिसने 1999 की फिल्म को कल्ट क्लासिक बनाया था। हालांकि फिल्म की कहानी (Plot) को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन फ्रेजर और वाइज़ की वापसी ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है।