मंगलवार, 17 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय

जेफरी एपस्टीन फाइल्स का धमाका: अनिल अंबानी और दिल्ली के 'बड़े नेताओं' के बीच खुफिया कनेक्शन का दावा

By Uttar World Desk

02 फ़र, 2026 | 02:53 बजे
जेफरी एपस्टीन फाइल्स का धमाका: अनिल अंबानी और दिल्ली के 'बड़े नेताओं' के बीच खुफिया कनेक्शन का दावा

नई दिल्ली / वॉशिंगटन : अमेरिकी अदालत से लीक हुए लगभग 30 लाख पन्नों के गोपनीय दस्तावेजों (Epstein Files) ने भारत के सियासी और कॉर्पोरेट गलियारों में खलबली मचा दी है। इन फाइलों में दावा किया गया है कि मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी और अमेरिका के बदनाम अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच गहरे संबंध थे।

दस्तावेजों के अनुसार, साल 2017 में अनिल अंबानी ने एपस्टीन के जरिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और रणनीतिकार स्टीव बैनन तक पहुँचने की कोशिश की थी। एक लीक हुए मैसेज में एपस्टीन ने दावा किया कि वह "प्रधानमंत्री मोदी के आदमी" से मिला है। एपस्टीन के मुताबिक, उस व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वॉशिंगटन में उनकी बातों को सही जगह पर सुना नहीं जा रहा है, इसलिए उन्हें मदद चाहिए। मई 2019 में एपस्टीन की मौत से कुछ समय पहले अनिल अंबानी ने उसके न्यूयॉर्क स्थित घर पर मुलाकात की थी। मार्च 2017 में पेरिस में दोनों का एक साथ डिनर तय था, जिसे आखिरी वक्त पर रद्द किया गया क्योंकि अंबानी को फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ओलांद से मिलना था।

चैट से पता चलता है कि एपस्टीन ने अंबानी से पूछा था कि भारत में अमेरिका का अगला राजदूत कौन होना चाहिए? अंबानी ने इसके लिए जनरल (रिटायर्ड) डेविड पेट्रियस का नाम सुझाया था। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि पीएम मोदी की विदेश यात्राओं या कूटनीति में एपस्टीन जैसे किसी व्यक्ति की कोई भूमिका कभी नहीं रही।जेफरी एपस्टीन एक ऐसा नाम है जो पूरी दुनिया में यौन अपराधों और बड़े-बड़े नेताओं (जैसे बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू) के साथ अपने संबंधों के लिए बदनाम था। अब उस फाइल में भारतीय नामों का आना एक अंतरराष्ट्रीय विवाद बनता जा रहा है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें