बाकू/तेहरान (5 मार्च, 2026): ईरान और इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध अब क्षेत्रीय सीमाओं को पार कर गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने पड़ोसी देश अज़रबैजान के एक एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया है। इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें धमाकों का मंजर साफ़ देखा जा सकता है।
अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से आए ड्रोनों ने सीधे एयरपोर्ट को निशाना बनाया। एक अन्य ड्रोन रिहायशी इलाके में एक स्कूल के पास गिरा, जिससे इलाके में दहशत फ़ैल गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि ईरान को शक है कि अज़रबैजान अपने ठिकानों का इस्तेमाल इजराइल या अमेरिका को हमले के लिए करने दे रहा है, हालांकि अज़रबैजान ने इससे इनकार किया है।
युद्ध के छठे दिन ईरान ने न केवल इजराइल और अमेरिका, बल्कि कतर और अब अज़रबैजान पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पूरे मध्य पूर्व और मध्य एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा पैदा हो गया है।