तेहरान 6 मार्च : ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित परंद कस्बे में दो स्कूलों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। ईरान की न्यूज़ एजेंसी फार्स के मुताबिक, इन स्कूलों पर हुए हमले में भारी नुकसान हुआ है। शनिवार से शुरू हुए इस महायुद्ध में अब तक ईरान में मरने वालों की संख्या 1332 तक पहुँच गई है।
लगातार हो रही बमबारी ने आम नागरिकों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। इजरायली और अमेरिकी विमानों के निशाने पर अब केवल मिलिट्री बेस ही नहीं बल्कि रिहायशी इलाके भी आ रहे हैं। परंद में हुए इस हमले के बाद स्थानीय लोग मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने स्कूलों पर हुए इन हमलों की कड़ी निंदा की है।