तेहरान (मिडिल ईस्ट) : मध्य पूर्व में युद्ध की आशंकाएं गहरा गई हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग अब सैन्य तनाव में बदल चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्होंने ईरान की ओर एक बहुत बड़ा नौसैनिक बेड़ा (Armada) भेजा है, जो हाल ही में वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी कहीं अधिक शक्तिशाली है.

ये न्यूज़ भी देखें उत्तर वर्ड की 30 जनवरी सुबह की न्यूज़ : अमेरिका के विशालकाय जहाज़ी बेड़ा और ईरान के 1,000 ड्रोन्स के बीच खिंची युद्ध की लकीर
ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास परमाणु समझौता करने के लिए समय बहुत कम बचा है. इस बीच, यूरोपीय संघ (EU) द्वारा ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) को एक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने से स्थिति और भी विस्फोटक हो गई है.
जवाब में, ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन पर स्पष्ट किया है कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने और विमान वाहक पोत उनकी मध्यम दूरी की मिसाइलों की सटीक रेंज में हैं. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने जोर देकर कहा है कि उनका देश किसी भी "आक्रामकता" का तुरंत और निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी के साथ क्रेमलिन में बैठक की है, जबकि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब जैसे क्षेत्रीय देश इस संकट को टालने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं ताकि युद्ध के विनाशकारी परिणामों से बचा जा सके.
मिडिल ईस्ट की अन्य ख़बरें भी पढ़ें : सऊदी अरब ने सीरिया में ऐतिहासिक युद्धविराम का किया स्वागत, सालों पुराने खूनी संघर्ष पर लगेगी लगाम