वाशिंगटन 6 मार्च : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के सातवें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि वह ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत के मूड में नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि ईरान को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण यानी सरेंडर करना होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जब तक ईरान पूरी तरह घुटने नहीं टेक देता, तब तक अमेरिका के हमले रुकने वाले नहीं हैं।
ट्रंप प्रशासन का यह कड़ा संदेश संकेत दे रहा है कि अमेरिका अब इस लड़ाई को आर-पार के मूड में ले जा चुका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछला समय बीत चुका है, अब केवल वही होगा जो अमेरिका चाहेगा। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और भी बढ़ गया है क्योंकि ईरान ने भी पीछे हटने से इनकार कर दिया है।