शनिवार, 11 अप्रैल 2026
international
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर किए रिलीज

By Uttar World Desk

11 अप्र, 2026 | 04:04 बजे
अमेरिका ने ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर किए रिलीज

दुबई: दुनिया के लिए शनिवार की दोपहर एक बड़ी राहत भरी खबर लेकर आई है। इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता के बीच खबर आ रही है कि अमेरिका, ईरान के विदेशों में जमे हुए अरबों डॉलर (Frozen Assets) को रिलीज करने पर सहमत हो गया है। कतर और अन्य विदेशी बैंकों में फंसे इस पैसे के बदले ईरान ने 'होरमुज की खाड़ी' (Strait of Hormuz) में जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट: 'होरमुज की खाड़ी' पर बनी बात

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र के हवाले से बताया कि अमेरिका ने यह बड़ा कदम वार्ता में अपनी 'गंभीरता' दिखाने के लिए उठाया है। ईरान इस पैसे की मांग लंबे समय से कर रहा था। सूत्र के मुताबिक, "संपत्ति को अनफ्रीज करना सीधे तौर पर होरमुज की खाड़ी के माध्यम से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने से जुड़ा है।"

क्या है 'होरमुज की खाड़ी' का विवाद?

होरमुज की खाड़ी दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ता है, जहाँ से वैश्विक तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान ने पहले धमकी दी थी कि अगर उस पर प्रतिबंध नहीं हटाए गए, तो वह इस रास्ते को ब्लॉक कर देगा। अब अमेरिका के इस कदम के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है।

फिलहाल अमेरिका चुप, लेकिन संकेत सकारात्मक

हालांकि व्हाइट हाउस या अमेरिकी विदेश विभाग ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस्लामाबाद वार्ता के पहले ही दिन इस तरह की खबर आना यह संकेत देता है कि ट्रंप प्रशासन युद्ध को और खींचना नहीं चाहता।

Uttar World से जुड़ें

Like Page