मंगलवार, 17 मार्च 2026
झाँसी

झांसी: महज 30 रुपये के विवाद में गई जान, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 03:34 बजे
झांसी: महज 30 रुपये के विवाद में गई जान, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या

झांसी : जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के बरुआसागर इलाके में महज 30 रुपये के मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, इंदीवर नगर में एक गैस रिफिलिंग की दुकान पर गैस भरवाने के दौरान दुकानदार और ग्राहकों के बीच 30 रुपये के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय विनोद कुमार साहू बीच-बचाव करने और मामला शांत कराने पहुँचे। इसी दौरान गुस्साए हमलावरों ने विनोद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें