मंगलवार, 17 मार्च 2026
झाँसी

झांसी: जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदलीं, पार्टी मनाने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 04:02 बजे
झांसी: जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदलीं, पार्टी मनाने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

झांसी : नबाबाद थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे 11वीं के छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोछाभांवर निवासी 17 वर्षीय निवेश सक्सेना का मंगलवार को जन्मदिन था। वह अपने दो दोस्तों, यश रायकवार और प्रियांशु सेंगर के साथ बाइक पर सवार होकर जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही उनकी बाइक मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के पास पहुँची, एक दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक निवेश अपने घर का इकलौता बेटा था। जिस दिन घर में जन्मदिन की खुशियाँ मनाई जानी थीं, उसी दिन घर का चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें