मंगलवार, 17 मार्च 2026
झाँसी

झांसी: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, मां को बचाने के लिए बच्चों ने तोड़ी दीवार

By Uttar World Desk

19 फ़र, 2026 | 04:08 बजे
झांसी: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, मां को बचाने के लिए बच्चों ने तोड़ी दीवार

झांसी : पुनावली कला गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ घरेलू विवाद से तंग आकर 30 वर्षीय वंदना अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, वंदना का पति मनोज शराब पीने का आदी है और बुधवार रात घर का सामान न लाने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई थी। इसी विवाद से आहत होकर वंदना ने दूसरे कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगा लिया।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो मासूम बच्चों ने अपनी मां को बचाने की जी-तोड़ कोशिश की। बच्चों ने शोर मचाया और जब कोई रास्ता नहीं सूझा, तो दीवार तोड़कर छोटे भाई को कमरे के अंदर भेजा। हालांकि, जब तक दरवाजा खोला गया, वंदना की मौत हो चुकी थी। बच्चों की सूचना पर उनके दादा ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद रक्सा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतका के मायके पक्ष ने पति की शराब की लत और प्रताड़ना को इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह बताया है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें