कानपुर: शहर में पत्रकारिता की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने YouTube पर खुद को पत्रकार बताने वाले रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रोहित महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर कानपुर बुलाता था और फिर उनका यौन शोषण कर उन्हें सेक्स रैकेट के दलदल में धकेल देता था।
मोबाइल ने खोले राज: रोहित की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला, तो उसमें से कई शर्मनाक और हैरान करने वाले वीडियो मिले हैं:
-
एक वीडियो में वह एक युवक पर पेशाब करता नजर आ रहा है।
-
दूसरे वीडियो में वह एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है।
-
एक अन्य वीडियो में वह पुलिस की टोपी लगाकर गाड़ी चला रहा है।
-
सबसे चौंकाने वाला वीडियो उसके जन्मदिन का है, जहाँ पुलिस वालों के साथ मिलकर बीयर की 'बारिश' की जा रही है।
दरोगा पर गिरी गाज: इस मामले में पुलिस और अपराधी के बीच गहरे गठजोड़ का भी खुलासा हुआ है। रोहित के साथ इन आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने और उसका सहयोग करने के आरोप में दरोगा नितिन यादव को तत्काल प्रभाव से 'लाइन हाजिर' कर दिया गया है।
19 होटलों की लिस्ट और गैंग: पुलिस को रोहित के पास से शहर के 19 होटलों की एक लिस्ट मिली है, जहाँ वह देह व्यापार का धंधा संचालित करता था। कोलकाता की एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बनी स्पेशल टीम ने छापेमारी कर इस पूरे गिरोह को पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबदी ने बताया कि रोहित को जेल भेजा जा चुका है और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।