शनिवार, 11 अप्रैल 2026
lucknow
लखनऊ

KGMU में क्रिटिकल केयर नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू: नर्सिंग प्रोफेशनल्स के पास सुनहरा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

By Uttar World Desk

11 अप्र, 2026 | 12:43 बजे
KGMU में क्रिटिकल केयर नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू: नर्सिंग प्रोफेशनल्स के पास सुनहरा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग ने 'क्रिटिकल केयर नर्सिंग सर्टिफिकेट कोर्स' (2026 बैच) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स उन नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो आईसीयू (ICU) और गंभीर मरीजों की देखभाल में अपनी विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं.

जरूरी तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार इस कोर्स के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम (गूगल फॉर्म) से आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रारंभ: 20 मार्च 2026.

अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक).

स्क्रीनिंग और इंटरव्यू: 20 अप्रैल 2026.

कोर्स का शुभारंभ: 01 मई 2026.

योग्यता और फीस का विवरण

इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास GNM, B.Sc. नर्सिंग या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है.

कोर्स की अवधि: 3 महीने.

बैच क्षमता: अधिकतम 30 सीटें.

आवेदन शुल्क: ₹100/- (फॉर्म भरने से पहले जमा करना होगा).

कोर्स फीस: ₹15,000/- (रिजल्ट घोषित होने के समय देय).

प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया

प्रवेश के लिए चयन उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट में प्रशिक्षण दिया जाएगा. क्लास का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार) निर्धारित किया गया है.

कोर्स के दौरान वेंटिलेटर मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण, सीपीआर (CPR) और स्पेशियलिटी नर्सिंग (न्यूरो, कार्डियोलॉजी) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा. कोर्स के अंत में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन के लिए इस नंबर पर संपर्क करें :

9936269642, 7897496901

Email: criticalcareunit123@gmail.com

केजीएमयू लखनऊ ने क्रिटिकल केयर नर्सिंग सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। GNM और B.Sc. नर्सिंग पास उम्मीदवार 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Uttar World से जुड़ें

Like Page