मंगलवार, 24 मार्च 2026
लखनऊ

मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर बिल्डर ने किया युवती का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर वसूले ₹1.80 लाख, FIR दर्ज

By Uttar World Desk

24 मा, 2026 | 09:43 बजे
मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर बिल्डर ने किया युवती का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर वसूले ₹1.80 लाख, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने लखनऊ के एक बिल्डर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात मार्च 2025 में एक मैट्रिमोनial साइट के जरिए शक्ति प्रताप सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी। बाद में आरोपी हर्ष रघुवंशी ने उसका नंबर निकाला और शादी का प्रस्ताव देकर उसे लखनऊ बुलाया। लखनऊ के एक निजी होटल में ठहराने के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता का आरोप है कि इन वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक करीब ₹1.80 लाख की वसूली कर चुका है। आरोपी हर्ष रघुवंशी खुद को कांट्रेक्टर बताता है। पीड़िता ने लखनऊ आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने दावा किया है कि यह एक बड़ा गैंग हो सकता है जो मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है। पीड़िता को शक है कि उसके जैसे और भी कई लड़कियां इस गिरोह का शिकार हो सकती हैं।

लखनऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी और उसके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें