मंगलवार, 17 मार्च 2026
लखनऊ

लखनऊ में ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग पड़ोसी ने जान पर खेलकर बचाई परिवार की जान

By Uttar World Desk

31 जन, 2026 | 06:13 बजे
लखनऊ में ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग पड़ोसी ने जान पर खेलकर बचाई परिवार की जान

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में शनिवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब एक ज्वेलरी शोरूम में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में शोरूम के ऊपर रह रहा परिवार फंस गया था, जिन्हें एक पड़ोसी ने अपनी जांबाजी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वजीरगंज के रकाबगंज इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरी बिल्डिंग में फैल गया। दुकान के ऊपर रहने वाला परिवार कमरों में कैद हो गया और दम घुटने की वजह से उनकी जान पर बन आई।

 जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही थीं, तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने हिम्मत दिखाई। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर सीढ़ी और छत के रास्ते फंसे हुए लोगों तक पहुंच बनाई और एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस बहादुरी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें