मंगलवार, 17 मार्च 2026
लखनऊ

लखनऊ यूनिवर्सिटी से आई सुकून भरी तस्वीर: मुस्लिम छात्र पढ़ रहे थे नमाज, हिंदू भाइयों ने 'ढाल' बनकर की हिफाजत!

By Uttar World Desk

23 फ़र, 2026 | 01:36 बजे
लखनऊ यूनिवर्सिटी से आई सुकून भरी तस्वीर: मुस्लिम छात्र पढ़ रहे थे नमाज, हिंदू भाइयों ने 'ढाल' बनकर की हिफाजत!

लखनऊ | जहाँ एक तरफ दुनिया मजहब के नाम पर बंट रही है, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) के हिंदू छात्रों ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कैंपस में जब मुस्लिम छात्र नमाज अदा कर रहे थे, तब उनके हिंदू साथी उनके चारों ओर ढाल बनकर खड़े हो गए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि नमाज के दौरान कोई खलल न पड़े और न ही कोई बाहरी व्यक्ति वहां से गुजरे। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी की यह घटना बताती है कि युवाओं के दिल में एक-दूसरे के प्रति कितना सम्मान है। राजनीति से परे, यह असली भारत की तस्वीर है। इस खूबसूरत पहल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।


Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें