मंगलवार, 17 मार्च 2026
लखनऊ

मुद्रा लोन योजना में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, UP STF ने एक शातिर को दबोचा

By Uttar World Desk

16 फ़र, 2026 | 12:01 बजे
मुद्रा लोन योजना में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, UP STF ने एक शातिर को दबोचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए UP STF (Special Task Force) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ ने लखनऊ से एक ऐसे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर मुद्रा लोन योजना में बड़े पैमाने पर फ्रॉड कर रहा था।

एसटीएफ की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने अब तक लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों, फर्मों और कंपनियों के नाम पर विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से लोन प्राप्त किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार करने में माहिर था और बैंकों की लोन प्रक्रिया में सेंध लगाकर करोड़ों के वारे-न्यारे कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एसटीएफ ने अपराध में इस्तेमाल किए गए और अवैध कमाई से जुड़े 4 चार पहिया वाहन, 1 मोबाइल फोन, 3 क्रेडिट/डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

एसटीएफ ने इस अभियुक्त को लखनऊ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मुद्रा लोन के नाम पर बैंकों को चूना लगा रहा था। एसटीएफ अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। एसटीएफ की इस सफलता पर पुलिस मुख्यालय द्वारा "Well Done STF" कहकर टीम की सराहना की गई है।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें