शनिवार, 11 अप्रैल 2026
mathura
मथुरा

वृंदावन हादसा: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, राहत और बचाव कार्य जारी

By Uttar World Desk

10 अप्र, 2026 | 11:42 बजे
वृंदावन हादसा: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, राहत और बचाव कार्य जारी

मथुरा/वृंदावन: धर्मनगरी वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। केशी घाट के पास यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर (पर्यटक नाव) पीपे के पुल से टकराकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टीमर श्रद्धालुओं को लेकर यमुना की सैर करा रहा था। बांके बिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर केशी घाट के पास अचानक स्टीमर का संतुलन बिगड़ा और वह पीपे के पुल (Pontoon Bridge) के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्टीमर पल भर में पानी में समा गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि स्टीमर पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ श्रद्धालुओं के लापता होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्टीमर संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Uttar World से जुड़ें

Like Page