मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। मेरठ पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिलाओं का आरोप है कि शादाब जकाती ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और अब जांच शुरू कर दी है।
शादाब जकाती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में शादाब से पूछताछ कर सकती है।