मंगलवार, 17 मार्च 2026
राष्ट्रीय खबर

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन C J Roy की संदिग्ध मौत, ऑफिस में चली गोली; IT जांच के बीच बड़ा हादसा

By Uttar World Desk

31 जन, 2026 | 10:21 बजे
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन C J Roy की संदिग्ध मौत, ऑफिस में चली गोली; IT जांच के बीच बड़ा हादसा

बेंगलुरु : रियल एस्टेट की दुनिया का एक बड़ा नाम और कॉन्फिडेंट ग्रुप (Confident Group) के संस्थापक सी जे रॉय (C J Roy) बेंगलुरु में अपने ऑफिस में मृत पाए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 57 वर्षीय रॉय की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या (Suicide) का मामला मानकर जांच कर रही है।

कल यानी शुक्रवार को, बेंगलुरु के लैंगफोर्ड टाउन स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के हेड ऑफिस में इंकम टैक्स (I-T) के अधिकारी पिछले कुछ दिनों से चल रही जांच के सिलसिले में मौजूद थे। दोपहर 2:00 बजे सी जे रॉय अपने ऑफिस पहुंचे थे। अधिकारियों ने उन्हें कुछ दस्तावेजों पर साइन करने और जांच में सहयोग देने के लिए रुकने को कहा था। दोपहर 3:00 बजे रॉय ने कहा कि उन्हें अपने प्राइवेट केबिन से कुछ जरूरी कागजात लेने हैं और वे अकेले अंदर गए। गोली की आवाज़- केबिन के अंदर जाने के कुछ ही मिनटों बाद एक ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया। जब स्टाफ और अधिकारी अंदर पहुंचे, तो रॉय खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े थे। उनके पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी मिली। अस्पताल में मौत- उन्हें तुरंत एचएसआर लेआउट के नारायण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 'डेड ऑन अराइवल' (मृत) घोषित कर दिया।

सी जे रॉय के भाई, सी जे बाबू ने इंकम टैक्स अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रॉय पिछले कुछ दिनों से चल रही आईटी की जांच और अधिकारियों के दबाव के कारण काफी मानसिक तनाव में थे। हालांकि, आईटी विभाग ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कौन थे सी जे रॉय? उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप को ऊंचाइयों पर पहुँचाया, जिसके प्रोजेक्ट्स न केवल बेंगलुरु, बल्कि कोच्चि, दुबई और अन्य शहरों में भी हैं।सोशल मीडिया (Instagram) पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जहां वे अपनी लग्जरी कारों और लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे दुबई में रहते हैं, जो खबर मिलते ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई: बेंगलुरु पुलिस ने अभी के लिए 'अप्राकृतिक मौत' (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या वाकई यह सुसाइड है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है। ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें