मंगलवार, 17 मार्च 2026
राष्ट्रीय खबर

LPG संकट: युद्ध की वजह से गैस सिलेंडर की किल्लत, बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव

By Uttar World Desk

11 मा, 2026 | 07:03 बजे
LPG संकट: युद्ध की वजह से गैस सिलेंडर की किल्लत, बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव

उत्तर वर्ल्ड इंडिया बिग न्यूज़ डेस्क |  ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत की रसोई तक पहुँच गया है। ईंधन की आपूर्ति में आ रही रुकावटों के कारण देश के कई बड़े शहरों में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है। अब घरेलू उपभोक्ता एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक करा पाएंगे। पहले यह बुकिंग एक-दो दिन में ही हो जाती थी। यह नियम हिमाचल प्रदेश और कोलकाता जैसे शहरों में लागू कर दिया गया है।

मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे शहरों में कमर्शियल गैस की सप्लाई लगभग ठप हो गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है। मुंबई जैसे शहरों में बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में 2 से 3 दिन की देरी हो रही है। केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और घबराने की जरूरत नहीं है। जमाखोरी रोकने के लिए 'लॉक-इन पीरियड' जैसे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

बेंगलुरु में सप्लाई बहाल न होने पर 3,000 से ज्यादा होटल बंद होने की कगार पर हैं । पंजाब में नॉन-डोमेस्टिक (कमर्शियल) सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है । चेन्नई में रेस्टोरेंट मालिकों ने चेतावनी दी है कि सप्लाई सुचारू न होने पर खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं ।

Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें