नोएडा: आज का दिन उत्तर प्रदेश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पहले फेज का रिबन काटकर इसे जनता के नाम करने जा रहे हैं। ये सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि पश्चिमी यूपी की तरक्की का 'पावर हाउस' बनने वाला है।
क्यों खास है ये नया जेवर एयरपोर्ट :
₹11,200 करोड़ का निवेश इतनी बड़ी रकम से तैयार हुआ ये एयरपोर्ट यूपी का चेहरा बदल देगा। अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली (IGI) के जाम में फंसने की ज़रूरत नहीं। जेवर से सीधे दुनिया भर के लिए उड़ान भर सकेंगे। जब ये पूरी तरह बनकर तैयार होगा, तो ये दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल होगा। पश्चिमी यूपी के हजारों युवाओं के लिए नौकरी और बिजनेस के नए रास्ते खुलेंगे। यहाँ से फल, सब्जियां और सामान सीधे विदेशों में एक्सपोर्ट हो सकेंगे।
PM मोदी का खास टच:
प्रधानमंत्री ने कल खुद 'X' (ट्विटर) पर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। आज वो खुद टर्मिनल के अंदर पैदल घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और फिर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
#WATCH | Greater Noida, UP: PM Modi is all set to inaugurate Phase -1 of Noida International Airport at Jewar today. The Airport has been developed at a total investment of around Rs 11,200 crore.
— ANI (@ANI) March 28, 2026
(Visuals from the venue) pic.twitter.com/ZCjaDS65oZ