बक्सर: ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने दानापुर और समस्तीपुर से पुणे एवं मुंबई के लिए 'समर स्पेशल' ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। हाजीपुर मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ये सभी ट्रेनें डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन), प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेंगी, जिसका सीधा लाभ बक्सर के यात्रियों को मिलेगा।
इन ट्रेनों का रहेगा परिचालन:
1. पुणे-दानापुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 01449/01450):
-
यह ट्रेन 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।
-
पुणे से चलकर यह ट्रेन तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:16 बजे बक्सर पहुंचेगी।
-
वापसी में दानापुर-हडपसर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 06:43 बजे बक्सर पहुंचेगी और अगले दिन पुणे पहुंचेगी।
2. लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 01143/01144):
-
मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन भी 15 जुलाई तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।
-
एलटीटी (मुंबई) से चलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 16:40 बजे बक्सर पहुंचेगी।
-
वापसी में दानापुर से चलकर यह ट्रेन रात 22:50 बजे बक्सर रुकते हुए मुंबई जाएगी।
3. लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 01043/01044):
-
यह ट्रेन साप्ताहिक (Weekly) रूप से चलाई जाएगी।
-
प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से चलकर अगले दिन शाम 16:35 बजे बक्सर पहुंचेगी।
-
वापसी में समस्तीपुर से प्रत्येक गुरुवार को चलकर सुबह 08:10 बजे बक्सर स्टेशन पर रुकेगी।
यात्रियों में हर्ष की लहर इन स्पेशल ट्रेनों, विशेषकर दैनिक सेवाओं के शुरू होने से महाराष्ट्र (पुणे और मुंबई) में काम करने वाले लोगों और छुट्टियों में घर आने वाले प्रवासियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। बक्सर और आसपास के रेल यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।