बुधवार, 08 अप्रैल 2026
prayagraj
प्रयागराज

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेशर में फंसा 22 वर्षीय युवक, मौके पर ही हुई मौत; गांव में मचा कोहराम

By Uttar World Desk

07 अप्र, 2026 | 09:57 बजे
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेशर में फंसा 22 वर्षीय युवक, मौके पर ही हुई मौत; गांव में मचा कोहराम

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करनाईपुर क्षेत्र के मिझुरा गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गेहूं की मड़ाई (Threshing) कर रहे एक 22 वर्षीय युवक की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान मिझुरा गांव निवासी सुमित कुमार गौतम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमित मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे खेत में गेहूं की मड़ाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वह बोरी में गेहूं भर रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ तेजी से चल रही थ्रेशर मशीन के अंदर फंस गया। देखते ही देखते मशीन ने उन्हें अंदर खींच लिया और आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सुमित की सांसे थम चुकी थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही थरिया पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमित की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस भयावह घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों और मजदूरों को खेती में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Uttar World से जुड़ें

Like Page