मंगलवार, 17 मार्च 2026
रामपुर

रामपुर: जिला पंचायत कार्यालय में वकील की दिनदहाड़े हत्या, थप्पड़ के बदले युवक ने मारी गोली; खौफनाक वीडियो वायरल

By Uttar World Desk

13 फ़र, 2026 | 01:01 बजे
रामपुर: जिला पंचायत कार्यालय में वकील की दिनदहाड़े हत्या, थप्पड़ के बदले युवक ने मारी गोली; खौफनाक वीडियो वायरल

रामपुर : जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जिला पंचायत कार्यालय के भीतर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान अधिवक्ता फारूख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फारूख की पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं और वह बुधवार को अपनी पत्नी से मिलने दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां काम करने वाले एक कर्मचारी असगर अली से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान वकील ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्साए असगर अली ने आपा खो दिया और पिस्तौल निकालकर फारूख पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में फारूख को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस हत्याकांड के बाद वकीलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल और जिला पंचायत कार्यालय पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Uttar World News on Facebook

खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को अभी लाइक करें।

अभी Like करें